छह मार्च को एम्स बिलासपुर में पेट स्कैन का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। नड्डा के दाैरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा

Mar 3, 2025 - 19:21
Mar 3, 2025 - 19:36
 0  41
छह मार्च को एम्स बिलासपुर में पेट स्कैन का शुभारंभ करेंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर  03-03-2025

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। नड्डा के दाैरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के रौड़ा सेक्टर स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के सभागार में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 
भाजपा ने इस कार्यक्रम के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। वहीं नड्डा एम्स बिलासपुर में पेट स्कैन का भी शुभारंभ करेंगे। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी ने कई राज्यों में सरकार बनाई है। 
हाल ही में दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जीत का परचम लहराया है। दिल्ली में जीत के बाद जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत किया जाएगा। दोपहर 1:00 बजे से शुरू होने वाले इस समारोह के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow