दर्दनाक : किन्नाैर में बड़ा सड़क हादसा,हादसे में चार लोगों की माैत अन्य एक घायल

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले के भावानगर उपमंडल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की माैत हो गई और एक घायल है। घायल का छोल्टू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया

Feb 14, 2026 - 12:06
 0  66
दर्दनाक : किन्नाैर में बड़ा सड़क हादसा,हादसे में चार लोगों की माैत अन्य एक घायल

यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर    14-02-2026

हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले के भावानगर उपमंडल में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में चार लोगों की माैत हो गई और एक घायल है। घायल का छोल्टू अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।  

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:00 बजे जानी संपर्क मार्ग पर हादसा हुआ। टापरी से जानी जा रही कार संख्या एचपी 26 बी 8999 अचानक जानी संपर्क मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। एक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

हादसे में हिमेश कुमार (19) पुत्र नरेश कुमार निवासी जानी निचार, कृष्णा (42) पत्नी नरेश कुमार , सुषमा (47) पत्नी रोशन लाल निवासी ग्रांगे निचार और इंद्र लाल (30) पुत्र हरि लाल निवासी जानी की माैत हो गई जबकि विद्या कृष्ण (32) पुत्र हरि लाल निवासी जानी घायल है। 

हादसे की पुष्टि करते हुए कार्यवाहक एसपी एवं डीएसपी भावानगर राजकुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। शवों का पीएचसी टापरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />