निचार में 11.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया शिलान्यास

प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री  श्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के निचार उपमंडल के निचार गांव में 11 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनकी  धर्मपत्नी  श्रीमती सुशीला नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से निचार पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) निचार को भी सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

Nov 25, 2026 - 17:36
 0  4
निचार में 11.46 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज योजना का राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया शिलान्यास
यंगवार्ता न्यूज - रिकांग पिओ, 25 नवम्बर : 
प्रदेश सरकार में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री  श्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर के निचार उपमंडल के निचार गांव में 11 करोड़ 46 लाख 30 हजार रुपये की लागत से निर्मित होने वाली सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उनकी  धर्मपत्नी  श्रीमती सुशीला नेगी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से निचार पंचायत क्षेत्र के साथ-साथ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (ईएमआरएस) निचार को भी सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
जल शक्ति विभाग द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली इस योजना से क्षेत्र के लगभग 500 घर लाभान्वित होंगे। योजना का निर्माण वर्तमान में 2,244 लोगों की आबादी की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा, जबकि भविष्य में बढ़ने वाली आबादी को देखते हुए 3,198 लोगों की आवश्यकताओं के अनुरूप आधारभूत ढांचे का प्रावधान भी किया गया है। इससे आने वाले वर्षों में क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या को बेहतर सीवरेज सुविधा उपलब्ध करवाने में सहायता मिलेगी।
योजना के अंतर्गत आधुनिक तकनीक पर आधारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) स्थापित किया जाएगा, जिसमें एमबीबीआर तकनीक का उपयोग किया जाएगा। इसके माध्यम से अपशिष्ट जल का वैज्ञानिक तरीके से उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपशिष्ट जल के उचित प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत राजस्व मंत्री श्री जगत सिंह नेगी ने परिवार सहित माता ऊषा देवी मंदिर में शीश नवाकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मंदिर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भी भाग लिया।
इस अवसर पर कार्यवाहक उपमंडलाधिकारी (नागरिक) निचार नेहा नेगी, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग मनोज नेगी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रमोद नेगी, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग अक्षय नेगी, ग्राम पंचायत निचार की प्रधान मीरा देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />