खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’
प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान, 2026’ शुरू किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 10 खेलों की प्रतियोगिताएं उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
अभियान के तहत क्रिकेट, कबड्डी, वॉलीबॉल, हॉकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, रस्साकशी, फुटबॉल और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल https://khelohimachal.hp.gov.
उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभियान के माध्यम से युवाओं में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ उन्हें नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया जाएगा।
What's Your Reaction?


