यंगवार्ता न्यूज - रिकांगपिओ, 26 नवंबर: 2026 :
संविधान दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार, रिकांगपिओ में सहायक आयुक्त-उपायुक्त किन्नौर श्री विपन कुमार शर्मा ने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया तथा देश की एकता, अखंडता, समानता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया।
शपथ के माध्यम से सभी ने संविधान में दिए गए अधिकारों एवं कर्तव्यों का सम्मान करने और अपने कार्यों में संवैधानिक मूल्यों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस दौरान उपायुक्त कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।