शादी समारोह से लौट रही कार पलटी, एक की मौत
ऊना में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
यंगवार्ता न्यूज - ऊना 26 नवंबर :
ऊना में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जसवंत सिंह (51) निवासी ठठाबड़ के रूप में हुई है, जबकि घायल मंजीत सिंह (50) भी ठठाबड़ के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति विवाह समारोह में शामिल होने के बाद कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान घनारी के पास उनकी ऑल्टो कार अचानक अनियंत्रित होकर कस पलट गई। दुर्घटना में दोनों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक पहुंचाया गया।
वहीं, अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. सुखविंदर सिंह ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने बताया कि जसवंत सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जबकि मंजीत सिंह की बाजू में फ्रैक्चर हुआ है। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आगामी उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर किया गया। इसी दौरान मुबारिकपुर के पास जसवंत सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि मंजीत का उपचार जारी है। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।
What's Your Reaction?


