गुरुद्वारा साहिब से लौट रहे युवक पर तलवार और पत्थरों से हमला, आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, गुरुपर्व मनाकर गुरुद्वारा साहिब दिल्ली गेट से लौट रहे एक युवक के साथ तलवार और पत्थरों से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 25 नवंबर :
पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के अनुसार, गुरुपर्व मनाकर गुरुद्वारा साहिब दिल्ली गेट से लौट रहे एक युवक के साथ तलवार और पत्थरों से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गोविंदगढ़ मोहल्ला नाहन निवासी गुरमीत सिंह पुत्र सरदार प्यारा सिंह ने 25 नवंबर 2026 को शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने बताया कि 24 नवंबर को गुरुद्वारा साहिब दिल्ली गेट में गुरुपर्व मनाने के बाद रात करीब 10:20 बजे वह वापस लौट रहा था।
इस दौरान सदानंद चौहान की कोठी के पास दीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, इन्द्रजीत सिंह, आशु, मोंटू सिंह, जोगिन्द्र सिंह, जसविन्द्र सिंह और सोनू सिंह ने मिलकर गुरविंदर सिंह के साथ तलवार और पत्थरों से मारपीट की।
शिकायत के अनुसार, जब गुरमीत सिंह और राजेन्द्र कौर ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।
पुलिस थाना नाहन में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।
What's Your Reaction?


