अवैध खनन में करते पकड़े छह ट्रैक्टर वन विभाग ने वसूला 1.27 लाख रूपये जुर्माना 

पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध खनन को अंजाम दे रहे छह ट्रैक्टरों से 1.27 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। मामले में परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने मतरालियों और रामपुर घाट क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चार ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा गया जो अवैध रूप से खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे थे

May 31, 2025 - 14:35
 0  53
अवैध खनन में करते पकड़े छह ट्रैक्टर वन विभाग ने वसूला 1.27 लाख रूपये जुर्माना 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  31-05-2025

पांवटा साहिब में वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध खनन को अंजाम दे रहे छह ट्रैक्टरों से 1.27 लाख रुपए जुर्माना वसूला है। मामले में परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने मतरालियों और रामपुर घाट क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान चार ट्रैक्टरों को मौके पर पकड़ा गया जो अवैध रूप से खनिज सामग्री का परिवहन कर रहे थे। 
वन विभाग की टीम ने कार्रवाई के दौरान मौके पर ही 71 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। मौके पर पहुंचकर टीम ने अवैध खनन कर रहे वाहनों को रोका और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेजों में खामियां मिलने पर तुरंत जुर्माना लगाया गया। 
वहीं, दूसरे मामले में पांवटा वन विभाग में ग्रुप पेट्रोलिंग के संबंध में डीएफओ के निर्देशानुसार टीम ने गिरि नदी तल पर छापेमारी की और मौके पर 2.35 एम अनग्रेडेड पत्थर/गटका ले जा रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा। उपरोक्त ट्रैक्टरों पर 56,038 का जुर्माना लगाया गया। उधर मामले की पुष्टि डीएफओ पांवटा ऐश्वर्या राज ने करते हुए बताया कि वन विभाग द्वारा आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow