8 से 11 दिसंबर तक निरमंड में सजेगा ऐतिहासिक जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला, चार दिन गूंजेंगी सांस्कृतिक संध्याएं
हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और प्राचीन परंपराओं का प्रतीक निरमंड का ऐतिहासिक जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला इस वर्ष 8 से 11 दिसंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस पारंपरिक उत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक संध्याएं और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। मेले के सफल आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर शनिवार को स्थानीय खंड विकास समिति सभागार में बूढ़ी दिवाली मेला कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम निरमंड जगदीप सिंह राठौर ने की। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस आनी के अध्यक्ष एवं पूर्व एपीएमसी चेयरमैन यूपेंद्र कांत मिश्रा तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मिल्क फेडरेशन के पूर्व निदेशक कुलवंत काश्यप विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में चार दिवसीय मेले के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। मेले के दौरान धार्मिक आयोजनों को पारंपरिक स्वरूप में आयोजित करने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आकर्षक बनाने और स्थानीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी, जिनमें स्थानीय संस्कृति, लोक कला और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मेले को उत्सवपूर्ण बनाने की योजना है।
निरमंड का बूढ़ी दिवाली मेला क्षेत्र की प्राचीन लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस मेले में हर वर्ष स्थानीय लोगों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु और दर्शक पहुंचते हैं। इस वर्ष भी चार दिवसीय मेले में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?