आम परिवारों के बच्चों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करेंगे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूलों के समान आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई महत्वाकांक्षी योजना- राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों हमीरपुर, नादौन, भोरंज, बड़सर और सुजानपुर के लिए राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्वीकृत किए गए हैं। इन स्कूलों के निर्माण एवं विभिन्न सुविधाओं के विस्तार के लिए करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है।
इस प्रकार, प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में से एक ‘राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल’ के क्रियान्वयन की दिशा में जिला हमीरपुर में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों को शैक्षणिक सुविधाओं के साथ-साथ खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों के लिए भी आधुनिक सुविधाओं का प्रावधान किया जाएगा। इन स्कूलों में आम परिवारों के बच्चों को भी वे सभी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी जोकि आम तौर पर बड़े एवं महंगे पब्लिक स्कूलों में ही मिलती हैं।
आम परिवारों के बच्चों को अत्याधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा उन्हें पूरे आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निःसंदेह एक मील का पत्थर साबित होंगे।
What's Your Reaction?


