शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है प्रदेश सरकार : सुरेश कुमार

विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रही है। वीरवार को यहां मिनी सचिवालय के सम्मेलन हॉल में भोरंज के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक

Dec 5, 2024 - 19:04
 0  28
शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव ला रही है प्रदेश सरकार : सुरेश कुमार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - भोरंज     05-12-2024

विधायक सुरेश कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने की दिशा में कार्य कर रही है। वीरवार को यहां मिनी सचिवालय के सम्मेलन हॉल में भोरंज के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों और शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश के शैक्षणिक ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़े फैसले ले रहे हैं।
  
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पहले हिमाचल प्रदेश का नाम भारत के अग्रणी राज्यों में शामिल था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों के दौरान यहां के शैक्षणिक स्तर पर बड़ी गिरावट देखने को मिली। अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में दोबारा अग्रणी राज्य बनाने के लिए विशेष पहल कर रहे हैं। इसी क्रम में शिक्षण संस्थानों का युक्तिकरण, शिक्षकों की भर्ती, इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई, राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की स्थापना और अन्य कार्य किए जा रहे हैं।
  
सुरेश कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री के इन प्रयासों को फलीभूत करने में जिला हमीरपुर को अग्रणी भूमिका निभानी होगी, क्योंकि इस जिला ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग  पहचान बनाई है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि वे इस दिशा में तत्परता के साथ कार्य करें।
 
 बैठक में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक अनिल कौशल, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक अशोक कुमार, नायब तहसीलदार पृथ्वी चंद, अन्य अधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रमुख भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow