डुब्लू में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत बलोग के गांव डुब्लू में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से आयुष्मान  आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए डिजिटल एक्स-रे, बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गईं।शिविर की अध्यक्षता बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश गोयल ने की। 

Nov 22, 2026 - 12:18
 0  2
डुब्लू में आयोजित निःशुल्क  स्वास्थ्य शिविर में 100 से अधिक लोगों ने करवाई स्वास्थ्य जांच

शिमला 22 नवंबर, 2026 : 

जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत बलोग के गांव डुब्लू में स्वास्थ्य विभाग के सौजन्य से आयुष्मान  आरोग्य स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 100 से अधिक लोगों और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस दौरान लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए डिजिटल एक्स-रे, बीपी, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गईं।शिविर की अध्यक्षता बीएमओ मशोबरा डॉ. राकेश गोयल ने की। 

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक पंचायत में चरणबद्ध तरीके से ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के साथ छोटी-मोटी बीमारियों की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि लोगों को सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूरदराज के अस्पतालों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने बताया कि इस शिविर में स्वास्थ्य जांच के अतिरिक्त लोगों को विभिन्न रोगों के फैलने और 14 से 15 वर्ष की आयुवर्ग की किशोरियों को एचपीवी टीकाकरण बारे भी विस्तार से जानकारी दी गई । उन्होने लोगों को क्षयरोग के लक्षण और उसके उपचार के लिए सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क उपचार सुविधाओं बारे भी विस्तार से जानकारी दी ।

 सीएचओ डुब्लु रानी ठाकुर ने बताया कि शिविर में एक सौ से अधिक लोगों ने अपने स्वास्थ्य जांच  करवाई । जिनमें  34 वरिष्ठ नागरिकों और अन्य लोगों  के छाती के एक्स-रे किए गए तथा क्षय रोग (टीबी) की जांच के लिए उनके थूक के 15 नमूने भी लिए गए। इसके अतिरिक्त 80 से अधिक लोगों की मधुमेह की जांच और रक्तचाप चैक किए गए । सभी मरीजों को निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध करवाई गई । इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ट्राई, डॉ. दिव्या वर्मा, सीएचओ रानी ठाकुर, मंजू और प्रोमिला आशावर्करज,  राकेश मेहता  सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियों ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ग्राम पंचायत बलोग के प्रधान मनोहर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग का पंचायत के गांव डुब्लू में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />