मोगीनंद में नशे के कारोबार पर SIU का शिकंजा: 11.54 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

जिला सिरमौर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU नाहन की पुलिस टीम ने मोगीनंद में कार्रवाई करते हुए 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम सैनवाला, मोगीनंद और कालाआम्ब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति कथित तौर पर मोगीनंद, कालाआम्ब तथा आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं।

Nov 21, 2026 - 17:39
 0  2
मोगीनंद में नशे के कारोबार पर SIU का शिकंजा: 11.54 ग्राम चिट्टे के साथ हरियाणा के दो आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज। नाहन 21 नवंबर :

जिला सिरमौर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SIU नाहन की पुलिस टीम ने मोगीनंद में कार्रवाई करते हुए 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर 2026 को SIU नाहन की टीम सैनवाला, मोगीनंद और कालाआम्ब क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो व्यक्ति कथित तौर पर मोगीनंद, कालाआम्ब तथा आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से चिट्टा/स्मैक बेचने का धंधा कर रहे हैं।

सूचना के मुताबिक, दोनों उस दिन मोगीनंद स्थित हिमुडा कॉलोनी में पीपल के पेड़ के पास मौजूद थे।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हिमुडा कॉलोनी में दबिश दी और दोनों  आरोपियों की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से कुल 11.54 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद हुआ।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील कुमार उर्फ विक्की (35) पुत्र ज्ञानचंद, निवासी बाल्मिकी बस्ती, नारायणगढ़, जिला अंबाला तथा बृजमोहन (30) पुत्र चमन लाल, निवासी गांव डैरा, डाकघर हमीदपुर, तहसील नारायणगढ़, जिला अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ पुलिस थाना कालाआम्ब में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />