राजकीय ITI ठियोग में तीन दिवसीय EDP कार्यक्रम का सफल समापन
प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), ठियोग में RAMP योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 21 नवंबर 2026 :
प्री-ग्रामीण इन्क्यूबेशन केंद्र, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI), ठियोग में RAMP योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, पांवटा साहिब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम (EDP) का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
कार्यक्रम के अंतिम दिवस श्री मामराज शर्मा, सचिव, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी ने Business Model Canvas (BMC) के नौ प्रमुख घटकों की जानकारी देते हुए व्यवसाय मॉडल तैयार करने एवं डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से उत्पादों और सेवाओं को बाजार तक पहुंचाने के तरीके समझाए।
वहीं, श्री राजेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर ने प्रतिभागियों को व्यवसाय योजना तैयार करने, बाजार सर्वेक्षण, लागत एवं निवेश, वित्तीय प्रबंधन तथा संभावित ग्राहकों की पहचान के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में 85 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें विद्यार्थी एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिला सदस्य शामिल रहीं, ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं SHGs की महिलाओं ने अपने-अपने व्यावसायिक विचार (Business Ideas) भी प्रस्तुत किए, जिन्हें आगे विकसित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस अवसर पर श्री राकेश कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय ITI ठियोग; श्री सुरेंद्र शर्मा, EO, उद्योग विभाग; श्रीमती अनीता कुमारी, सीनियर फैकल्टी; श्री रामलाल, कोऑर्डिनेटर; श्री मामराज शर्मा, सचिव; श्री राजेश शर्मा, कोऑर्डिनेटर, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी; सुश्री मीरा शर्मा एवं सुश्री किरण शर्मा सहित संस्थान के सदस्य, विद्यार्थी एवं स्वयं सहायता समूहों (SHGs) की महिला सदस्य उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और नवाचार के अवसरों से जोड़ने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन एवं आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
What's Your Reaction?


