एसएफआई हिमाचल के 23वें राज्य सम्मेलन में छात्र मुद्दों पर मंथन, संघर्ष तेज करने का ऐलान

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस एफ आई) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के 23वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत  21 नवम्बर को कालीबाड़ी में हुई । सम्मेलन के अंदर एस एफ आई के अखिल भारतीय अध्यक्ष आदर्श एम साजी और अखिल भारतीय सह सचिव आईशी घोष भी मौजूद रहे । 

Nov 21, 2026 - 19:50
 0  1
एसएफआई हिमाचल के 23वें राज्य सम्मेलन में छात्र मुद्दों पर मंथन, संघर्ष तेज करने का ऐलान

यंगवार्ता न्यूज - शिमला 21 नवंबर : 

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एस एफ आई) हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी के 23वें राज्य सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत  21 नवम्बर को कालीबाड़ी में हुई । सम्मेलन के अंदर एस एफ आई के अखिल भारतीय अध्यक्ष आदर्श एम साजी और अखिल भारतीय सह सचिव आईशी घोष भी मौजूद रहे । 

सम्मेलन के अंदर प्रदेश भर के विभिन्न महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों से आए 250 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन के समक्ष एस एफ आई हिमाचल के राज्य सचिव सनी सिकटा के द्वारा 2 वर्ष की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। साथ ही अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य की राजनीतिक , सामाजिक व आर्थिक परिस्थिति का भी आकलन किया गया ।संगठन की रिपोर्ट पर प्रदेश भर से आये 250 छात्र - छात्राओं ने चर्चा की , साथ ही संगठन को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा की गई । 

संगठन के समक्ष कई छात्र मुद्दों को लेकर भी प्रस्ताव रखे गए । जिसमें पहला प्रस्ताव शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा और मासिक धर्म स्वच्छता सुनिश्चित करने को लेकर रखा गया । इसके अलावा छात्रों से जुड़े कई मुद्दों पर प्रस्ताव रखे गए । जिसमें देश व प्रदेश में बढ़ते जातिगत उत्पीड़न और उच्च शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव के खिलाफ प्रस्ताव सम्मेलन के समक्ष पढ़ा गया । पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर भी विकास का पूंजीवादी रास्ता और पर्यावरण पर बढ़ते हमले का प्रस्ताव रखा गया । सस्ती शिक्षा को बचाने के लिए सार्वजनिक शिक्षा बचाओ एवं शिक्षा के संविधानिक अधिकार को लेकर प्रस्ताव रखा गया । विश्व भर बढ़ रहे युद्धों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साम्राज्यवादी हमलों और युद्ध अपराधों के खिलाफ और विश्व शांति के लिए प्रस्ताव रखा गया । इसी के साथ महिलाओं के साथ देश भर में बढ़ रहे हिंसा के मामलों के खिलाफ भी प्रस्ताव रखा गया । साथ ही देश के लोकतंत्र पर बढ़ते हमलों के खिलाफ संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने का प्रस्ताव सम्मेलन के समक्ष रखा गया । अंत में छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर संघर्ष को तेज करने को लेकर प्रस्ताव सम्मेलन में पढ़ा गया ।

प्रदेश भर के जिलों से आए हुए छात्रों के द्वारा बढ़ चढ़ कर सम्मेलन में संगठन से संबंधित विषयों पर चर्चा में भाग लिया गया और आने वाले समय में प्रदेश में छात्रों की आवाज को बुलंद करने को लेकर संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया ।

एसएफआई हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने प्रदेश के सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे शिक्षा और अधिकारों की इस लड़ाई में संगठन के साथ जुड़ें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />