सतलाई की बेटी अल्का ने विश्व स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मैंडल
विश्व स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में ग्रामीण परिवेश की बेटी अल्का शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल करके प्रदेश व कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र का नाम रोशन किया है । गौर रहे अल्का शर्मा मूलतः जुन्गा तहसील की ग्राम पंचायत सतलाई के गांव कटैंया मझार के रामसरन शर्मा और पूनम शर्मा की बेटी है
अल्का के चाचा राजकुमार शर्मा ( ऑडिटर पंचायतीराज विभाग ) ने बताया कि हाल ही में अहमदाबाद में संपन हुई विश्व स्तरीय योगसन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में सुंपाइन इंडिविजुअल योग में अल्का ने गोल्ड मैंडल हासिल करके अपने माता पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया है । उन्होने बताया कि इस विश्व स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में े विश्व के 78 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था । उन्होने बताया कि पीठ के बल किए जाने वाले आसन काफी कठिन होते हैं । जिसका अभ्यास अल्का ने आचार्यकुलम विद्यालय में निःशुल्क सेवा दे रहे रिटायर्ड सेना अधिकारी उदयवीर सिंह यादव के सानिध्य में किया गया । अल्का ने कुछ महीनों पहले सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भी सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया था जिसके चलते इनका चयन विश्व स्तरीय योगासन प्रतियोगिता के हुआ था ।
अल्का माता पिता दोनों शिक्षा विभाग में बतौर शिक्षक अपनी सेवाएं दे रहे हैं । इनके पिता रामसरन शर्मा ने बताया कि अल्का बचपन से ही बहुत ही होनहार छात्रा रही है । इनका बाल्यावस्था से ही आध्यात्मिकता से बहुत जुड़ाव है जिसके चलते इसकी एडमिशन आचार्यकुलम पंतजलि योगपीठ में करवाई गई है । जब अल्का से इस बारे दूरभाष पर बात की गई इन्होने बताया कि आचार्यकुलम में योग के माध्यम से आध्यात्मिकता की भी शिक्षा दी जाती है जिससे जहां शरीर निरोग रहता है वहीं पर योग के माध्यम से मनुष्य को मानसिक शांति, तनाव से मुक्ति मिलने से उसे जीवन के वास्तविक सत्य का ज्ञान होता है । उन्होने बताया कि वह अब योगासन में ओलंपिक मेें अपनी प्रतिभा दिखाना चाहती है जिसके लिए वह दिन रात तैयारी करेगी ।
What's Your Reaction?




