धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर खरीदारी के लिए प्रदेश की राजधानी के बाजारों में लोगों की उमड़ी भीड़
धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर खरीदारी के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के लोअर बाजार में दोपहर के समय पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों और गहनों की दुकानों में देखी जा रही

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 18-10-2025
धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर खरीदारी के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के लोअर बाजार में दोपहर के समय पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों और गहनों की दुकानों में देखी जा रही। लोग कांसे की थाली, गिलास, चम्मच और कटोरी सेट ज्यादा खरीद रहे हैं।
वहीं आभूषण की दुकानों पर सबसे पहले एडवांस बुकिंग करने वाले लोगों को शुभ मुहूर्त में सामान दिया गया। शहर में बर्तन और आभूषण की दुकानें नए स्टॉक के साथ तैयार हैं। शनिवार सुबह 8:00 बजे ही दुकानें खुल गई थीं। ग्राहकों की सुविधा के लिए शहर के बर्तन कारोबारियों ने भी अतिरिक्त सेल्समैन लगाए हैं। शहर के लोअर बाजार, मालरोड, सब्जी मंडी और रामबाजार में बर्तनों की 20 से ज्यादा बड़ी दुकानें हैं।
इसके अलावा उपनगरों में भी बर्तनों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर खरीदारी के लिए हिमाचल प्रदेश की राजधानी के बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। शहर के लोअर बाजार में दोपहर के समय पैदल चलना तक मुश्किल हो गया। सबसे ज्यादा भीड़ बर्तनों और गहनों की दुकानों में देखी जा रही।
लोग कांसे की थाली, गिलास, चम्मच और कटोरी सेट ज्यादा खरीद रहे हैं। वहीं आभूषण की दुकानों पर सबसे पहले एडवांस बुकिंग करने वाले लोगों को शुभ मुहूर्त में सामान दिया गया। शहर में बर्तन और आभूषण की दुकानें नए स्टॉक के साथ तैयार हैं। शनिवार सुबह 8:00 बजे ही दुकानें खुल गई थीं।
ग्राहकों की सुविधा के लिए शहर के बर्तन कारोबारियों ने भी अतिरिक्त सेल्समैन लगाए हैं। शहर के लोअर बाजार, मालरोड, सब्जी मंडी और रामबाजार में बर्तनों की 20 से ज्यादा बड़ी दुकानें हैं। इसके अलावा उपनगरों में भी बर्तनों की खरीदारी के लिए लोग पहुंचे।
शहर के 50 से ज्यादा आभूषण कारोबारियों को भी धनतेरस पर बंपर कारोबार की उम्मीद है। इस साल धनतेरस का शुभ मुहूर्त दो दिन है। शहर के बाजारों में शुक्रवार को भी काफी भीड़ लगी रही। लोग दिवाली के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
What's Your Reaction?






