मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 नवंबर को पड्डल मैदान से देंगे नशामुक्त हिमाचल का संदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में हजारों लोग भाग लेकर चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

Nov 12, 2026 - 20:04
 0  1
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 नवंबर को पड्डल मैदान से देंगे नशामुक्त हिमाचल का संदेश

यंगवार्ता न्यूज - मंडी 12 नवंबर : 


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम को जन आंदोलन का रूप देने के उद्देश्य से 13 नवंबर को मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में एंटी चिट्टा जागरूकता वॉकथॉन आयोजित की जाएगी। इस आयोजन में हजारों लोग भाग लेकर चिट्टे जैसे घातक नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश देंगे। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर आयोजित यह वॉकथॉन युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशे के विरुद्ध सामूहिक चेतना विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
उन्होंने बताया कि वॉकथॉन के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं।
उपायुक्त ने जिला के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न संस्थाओं से 13 नवंबर को पड्डल मैदान में आयोजित होने वाली इस वॉकथॉन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />