आज से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का 6 दिवसीय शीतकालीन सत्र, 414 सवालों की होगी बौछार
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र धर्मशाला के समीप तपोवन में 16 नवंबर से शुरू होगा और 21 नवंबर तक चलेगा। इसे देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को सत्र की तैयारियों की समीक्षा के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सदन की कुल छह बैठकें होंगी, जिनमें शनिवार (21 नवंबर) की बैठक भी शामिल है, जबकि 19 नवंबर का दिन गैर-सरकारी सदस्यों के कामकाज के लिए निर्धारित किया गया है। और परिवहन सुविधाओं से संबंधित हैं। विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए हैं।
धर्मशाला 16 - 11 - 2026 :
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का छह दिवसीय शीतकालीन सत्र धर्मशाला के समीप तपोवन में 16 नवंबर से शुरू होगा और 21 नवंबर तक चलेगा। इसे देखते हुए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने रविवार को सत्र की तैयारियों की समीक्षा के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सदन की कुल छह बैठकें होंगी, जिनमें शनिवार (21 नवंबर) की बैठक भी शामिल है, जबकि 19 नवंबर का दिन गैर-सरकारी सदस्यों के कामकाज के लिए निर्धारित किया गया है। और परिवहन सुविधाओं से संबंधित हैं। विधायकों ने अपने चुनाव क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि विधायकों से प्रश्नों के माध्यम से 414 नोटिस मिले हैं, जिनमें 219 तारांकित और 123 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया गया है। इसके अलावा नियम 62 के तहत 13, नियम 63 और 101 के तहत तीन-तीन तथा नियम 130 के तहत नौ सूचनाएं भी मिली हैं। ये प्रश्न मुख्य रूप से सड़कों-पुलों के निर्माण, स्वीकृत सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोटर् तैयार करने, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों के उन्नयन, रिक्त पदों को भरने, पर्यटन, बागवानी, पेयजल आपूर्ति, युवाओं में नशाखोरी, बढ़ते अपराध सत्र के पहले दिन की शुरुआत पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया और वर्तमान विधायक नंद लाल के निधन पर शोक प्रस्ताव के साथ होगी, जिनका हाल ही में देहांत हो गया था। पठानिया ने कहा कि सत्र के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने सोमवार सुबह 11 बजे सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। उन्होंने दोनों पक्षों से रचनात्मक सहयोग देने का आग्रह किया, ताकि सदन जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा के लिए अपने समय का प्रभावी ढंग से उपयोग कर सके। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए कांगड़ा जिला के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उपायुक्त हेमराज बैरवा, कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
पठानिया ने अधिकारियों को विधानसभा भवन और उसके परिसर में पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सत्र से पहले मरम्मत और साफ-सफाई का काम पूरा कर लिया जाएगा, जबकि जिला प्रशासन शिमला से आने वाले विधायकों, उनके कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों, सरकारी अधिकारियों और पत्रकारों के ठहरने की व्यवस्था करेगा। सत्र के लिए विधानसभा सचिवालय के लगभग 70 अधिकारियों और कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी। निर्धारित पाकिर्ंग स्टिकर के साथ केवल मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और प्रशासनिक सचिवों के वाहनों को ही विधानसभा परिसर के अंदर खड़ा करने की अनुमति होगी। अन्य अधिकृत वाहनों को परिसर में छोड़ने के पास जारी किए जाएंगे और उन्हें बाहर निर्धारित स्थानों पर खड़ा करना होगा। परिसर में दो मुख्य प्रवेश द्वार हैं।
विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, नेता प्रतिपक्ष, मुख्य संसदीय सचिवों, विधायकों, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के वाहन द्वार संख्या एक से प्रवेश करेंगे, जबकि अन्य अधिकृत वाहन द्वार संख्या दो का उपयोग करेंगे। दर्शक दीर्घा के लिए आगंतुक पास उपलब्धता के आधार पर जारी किए जाएंगे और इनका प्रवेश द्वार संख्या सात से होगा। मीडियाकर्मी द्वार संख्या एक और पांच से प्रवेश करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा की निगरानी की जाएगी और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधानसभा भवन के अंदर मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। चिकित्सा आपात स्थिति से निपटने के लिए परिसर में एक एंबुलेंस, एक चिकित्सक और पैरामेडिकल कर्मचारी तैनात रहेंगे। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया।
What's Your Reaction?
