श्री रेणुका जी मेले में बहुभाषी कवि सम्मेलन, दो दर्जन कवियों ने बांधा समां

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिला सिरमौर के करीब दो दर्जन कवियों ने भाग लिया। कवियों ने हिंदी, पहाड़ी और अन्य भाषाओं में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सामाजिक, सांस्कृतिक और समसामयिक विषयों को उठाया।

Nov 22, 2026 - 15:28
 0  4
श्री रेणुका जी मेले में बहुभाषी कवि सम्मेलन, दो दर्जन कवियों ने बांधा समां

यंगवार्ता न्यूज। रेणुका जी 22 - 11 - 2026 

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जिला सिरमौर के करीब दो दर्जन कवियों ने भाग लिया। कवियों ने हिंदी, पहाड़ी और अन्य भाषाओं में अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर सामाजिक, सांस्कृतिक और समसामयिक विषयों को उठाया।

कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि दीपचंद कौशल ने की, जबकि मंच का संचालन वरिष्ठ कवि डॉ. ईश्वर दास राही ने किया।

सम्मेलन में डॉ. आई.जी. राही ने “मैं छोटा था, एक घर में रहता था, कच्चा-पक्का नहीं, मगर अपना था” कविता के माध्यम से बचपन और अपनेपन की यादें साझा कीं। प्रेमपाल आर्य ने पहाड़ी भाषा में अपनी रचना प्रस्तुत कर स्थानीय संस्कृति की झलक दिखाई।

डॉ. बी.एन. शर्मा ‘पंकज’ ने बेटी के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “मां-बाप का उद्धार है बेटी, हर घर का सुधार है बेटी।” संजय भारद्वाज ने “रोको रे रोको, मेरे राम जा रहे हैं” कविता सुनाई, जबकि डॉ. श्रीकांत अकेला ने जिंदगी को खुशनुमा बनाने और ऊंचे सपने देखने का संदेश दिया।

सुरेंद्र कुमार सूर्य ने सोशल मीडिया के दौर पर पहाड़ी भाषा में कविता प्रस्तुत की। अर्चना शर्मा ने महिलाओं की भावनाओं और उनसे जुड़ी अपेक्षाओं को अपनी रचना में अभिव्यक्त किया। अनंत आलोक ने कपड़ों और खानदान की पहचान पर व्यंग्यात्मक कविता सुनाई।

दीपराज विश्वास ने “हाले-दिल हमने सुनाया तो रो पड़ोगे तुम, गर कोई जख्म दिखाया तो रो पड़ोगे तुम” रचना से श्रोताओं को भावुक किया। शून्य विनोद ने बदलते सामाजिक परिवेश पर व्यंग्य करते हुए माता-पिता और बच्चों के रिश्तों पर अपनी कविता प्रस्तुत की।

मीनाक्षी वर्मा ने बच्चों के घर आने को उत्सव और पर्व के समान बताया। सुनीता देवी ने सिरमौर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को पहाड़ी रचना के माध्यम से प्रस्तुत किया। आशाराम शर्मा ‘आना’ ने कवि और चांद के सुंदर संवाद पर कविता सुनाई।

योगेंद्र अग्रवाल ‘योगी’ ददाहू ने स्वच्छता और नागरिक कर्तव्यों पर जोर देते हुए कहा कि देश केवल नेताओं और सरकार से नहीं, बल्कि नागरिकों के कर्तव्यों से भी संवरता है। दीपक जोशी ददाहू ने भगवान परशुराम से रेणुका जी के अस्तित्व की रक्षा के लिए पुनः धरती पर आने की प्रार्थना की।

डॉ. प्रमोद पारीक ने ‘परशुराम का अंतर्द्वंद्व’ विषय पर रचना प्रस्तुत की, जबकि दिव्या चौहान ने जीवन और मृत्यु से जुड़े भावुक दृश्य को कविता में उकेरा।

कवि सम्मेलन में कवियों की प्रस्तुतियों पर श्रोताओं ने खूब सराहना की। रेणुका विकास बोर्ड ने आयोजन में भाग लेने वाले सभी कवियों का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />