अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा, कपिल शर्मा और दलजीत सिंह ने मचाया धमाल
अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की धूम लगातार जारी है मेले की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा, कपिल शर्मा और दलजीत सिंह ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया ।
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में रेणुका क्षेत्र के विधायक विनय कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा और कपिल शर्मा के गीतों पर पंडाल में मौजूद लोग जमकर थिरके।
मीडिया से बात करते हुए विधायक विनय कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप ही मेले का आयोजन किया जा रहा है और सदियों से आयोजित हो रहा श्री रेणुका जी मेला लोगों की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा को न्यायालय के आदेशों के चलते इस बार कई कार्यक्रमों में कटौती करनी पड़ी है बावजूद की मेले के आयोजन के दौरान लोगों को हर संभव सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेले में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को आमंत्रित किया गया, वहीं स्थानीय कलाकारों को भी प्राथमिकता के आधार पर मंच उपलब्ध करवाया गया है, ताकि क्षेत्र की लोक संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिल सके।
What's Your Reaction?


