विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

प्रदेश सरकार विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है यह जानकारी आज विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत आंबवाला-सेनवाला के सेनवाला तथा कटोला के महोलिया खटोला में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित कर कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को दी।

Sep 20, 2025 - 19:01
 0  21
विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सरकार प्रदान कर रही है 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  20-09-2025
प्रदेश सरकार विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर रही है यह जानकारी आज विकासखंड नाहन की ग्राम पंचायत आंबवाला-सेनवाला के सेनवाला तथा कटोला के महोलिया खटोला में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित कर कलाकारों ने उपस्थित जनसमूह को दी। 
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ावर्ग, अल्प संख्यक समुदायों की महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगजनो एवं वृद्धजनों के उत्थान व समाज में इन वर्गों को समान अवसर प्रदान करने के उदेश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा चलाए जा रहे फोक मीडिया विशेष प्रचार अभियान के माध्यम से सिरमौर जिला में आमजन तक पहुंचाया जा रहा है। 
कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर गीत संगीत से लोगों का मनोरंजन किया गया वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को हिम गंगा योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, डॉ. वाई.एस.परमार विद्यार्थी ऋण योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान आंबवाला - सेनवाला पंचायत के उप प्रधान संजीव कुमार , वार्ड सदस्य कविता देवी , बेबो देवी , पंचायत कटोला की प्रधान अनिता देवी , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं सहित स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
 
What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow