विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक , केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित 

केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा पूरे देश में 29 मई से 12 जून तक चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर  धौलाकुआं , कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) के संयुक्त तत्वाधान में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब , नाहन , संगड़ाह , शिलाई और पच्छाद ब्लॉक के विभिन्न गांवों किशनपुरा , कुण्डियों , बेहरवाला , पातलियों , उत्तमवाला , पालियों , बर्मा पापड़ी , शिरत सिवली , धगेड़ा , रामा धौन , मझुटली , रेडली , भौन , मानपुर देवड़ा , खारा , सिंघपुरा और मानल में कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें बड़ी संख्या में किसानो ने भाग लिया।

May 31, 2025 - 14:32
May 31, 2025 - 14:41
 0  36
विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को किया जा रहा जागरूक , केवीके धौलाकुआं में कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ -  पांवटा साहिब  31-05-2025

केंद्रीय कृषि मंत्रालय और भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा पूरे देश में 29 मई से 12 जून तक चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र, सिरमौर  धौलाकुआं , कृषि विभाग एवं कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन एजेंसी (आत्मा) के संयुक्त तत्वाधान में जिला सिरमौर के पांवटा साहिब , नाहन , संगड़ाह , शिलाई और पच्छाद ब्लॉक के विभिन्न गांवों किशनपुरा , कुण्डियों , बेहरवाला , पातलियों , उत्तमवाला , पालियों , बर्मा पापड़ी , शिरत सिवली , धगेड़ा , रामा धौन , मझुटली , रेडली , भौन , मानपुर देवड़ा , खारा , सिंघपुरा और मानल में कृषि संवाद कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमें बड़ी संख्या में किसानो ने भाग लिया। 
कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं के विभागाध्यक्ष एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ पंकज मित्तल ने बताया कि केंद्र के वैज्ञानिकों के साथ कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के अधिकारी खरीफ मौसम में अपनाई जाने वाली उन्नत कृषि विधियों के बारे में किसानों  के साथ संवाद के दौरान उनकी समस्याओं के बारे में भी परिचर्चा कर रहे हैं। यह एक महत्तवाकांक्षी पहल है , जिसका उद्देश्य कृषि की टिकाऊ , आधुनिक और किसानो की आय को बढ़ाना है। यह अभियान विकसित भारत- 2047  का हिस्सा है जिसके अंतर्गत किसानो को नवीनतम तकनीकों ,  प्राकर्तिक खेती और किसान हितैषी कृषि सम्बंधित योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जागरूकता शिविरों के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि विधियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 
जिससे न केवल कृषि क्षेत्र में समग्र विकास और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित हो सकेगी बल्कि जलवायु परिवर्तन और संसाधनों की कमी जैसी चुनौतियों का भी सफलतापूर्वक सामना किया जा सकेगा। इस अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सहयोग से गांव-गांव में जागरूकता शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। जहाँ किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए उनका मार्गदर्शन भी किया जा रहा है। किसानों को कृषि में ड्रोन तकनीक , नैनो यूरिया जैसे उर्वरकों के प्रयोग , प्राकृतिक खेती ,  केंचुआ  खाद , शून्य लागत विधि से आलू की खेती, नकदी फसलों, कृषि में उन्नत कृषि उपकरणों का प्रयोग, अजोला हरा चारे और उन्नत चारा फसलों के विषय में भी जानकारी प्रदान की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow