व्यापारियों के लिए इस बार घाटे का सौदा रहा अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला

अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुकाजी में इस बार गत वर्षों की तरह जमकर खरीददारी न होने व Plots के रेट बढ़ाए जाने से व्यापारी घाटा लगने की बात कह रहे हैं और कुछ तो खर्चा पूरा न हो पाने की भी आशंका जता रहे हैं। मेले में इस बार भी Chief Minister के आने की परम्परा टूटने, HRTC Buses कमी अथवा अतिरिक्त बसें न लगना व डेरा परम्परा समाप्त कर चुके सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा मेलार्थियों की मूलभूत सुविधाओं व परम्पराओं की अनदेखी व्यापारी पहले जैसी भीड़ न जुटने के कारण मान रहे हैं।

Nov 23, 2026 - 14:00
 0  2
व्यापारियों के लिए इस बार घाटे का सौदा रहा अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेला
यंगवार्ता न्यूज - श्री रेणुका जी 23 नवंबर : 
 अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुकाजी में इस बार गत वर्षों की तरह जमकर खरीददारी न होने व Plots के रेट बढ़ाए जाने से व्यापारी घाटा लगने की बात कह रहे हैं और कुछ तो खर्चा पूरा न हो पाने की भी आशंका जता रहे हैं। मेले में इस बार भी Chief Minister के आने की परम्परा टूटने, HRTC Buses कमी अथवा अतिरिक्त बसें न लगना व डेरा परम्परा समाप्त कर चुके सिरमौर जिला प्रशासन द्वारा मेलार्थियों की मूलभूत सुविधाओं व परम्पराओं की अनदेखी व्यापारी पहले जैसी भीड़ न जुटने के कारण मान रहे हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मेला रेणुकाजी के लिए इस बार पहले की तरह अतिरिक्त 15 के  करीब बसें चलाना तो दूर दशकों से रेणुका जी अथवा संगड़ाह क्षेत्र में चल रही अरलू-नाहन व घाटों-सराहं जैसी बसों को भी निगम द्वारा गत सप्ताह से बंद किया जा चुका है। बस अड्डा प्रभारी के अनुसार 15 साल पुरानी Buses बंद होने व नई डीजल बसें न आने के चलते अरलू व घाटों route बंद है और अन्य डीपो से भी मेले के लिए केवल 2 बसें मिली है। Deputy CM ने मेले में जिन 2 नई बसों का शुभारंभ किया वह भी 1-2 दिन ही चल सकी। बसों की कमी चलते काफी लोग Pick-up जैसे Goods carrier वाहनों में यात्रा करते भी दिखे। सदियों से आयोजित होने वाले इस मेले में परम्परा के अनुसार एकादशी व पूर्णिमा को सतयुगी तीर्थ कहलाने वाली रेणुकाजी झील में स्नान का विशेष महत्व रहता है।
कुछ साल पहले तक डेरे के लिए खाली रखे जाने वाले मेला बाजार के पिछले हिस्से के प्लाट को भी प्रशासन द्वारा दुकानदारों से ज्यादा कमाई के लालच में बेचकर यहां डेरा परम्परा को पहले ही समाप्त किया जा चुका है। मां रेणुकाजी व भगवान परशुराम में आस्था रखने वाले गिरिपार व उत्तराखंड के जौनसार आदि इलाकों के लोग यहां परिवार सहित अस्थाई Tent अथवा Deron में रहकर रात बिताते थे अथवा जागरण किया करते थे। इस बार इनके लिए पहले जैसे टैंट भी नहीं लगे। व्यापारियों को घाटे के बावजूद रेणुका जी विकास बोर्ड अथवा Sirmaur District Administration ने जानकारी के अनुसार दुकानों की जगह मंहगी बेचकर गत वर्ष से ज्यादा कमाई की। मेले में Plot का ठेका जहां इस बार करीब 85 लाख में दिया गया, वहीं चढ़ावा, स्मारिका व सरकारी अनुदान से भी कमाई होती है। मेले की कमाई को लेकर प्रशासन द्वारा अब तक मीडिया को अधिकारिक जानकारी अथवा Press note जारी नहीं किया गया। प्रदेश के अन्य अंतरराष्ट्रीय मेलों में जहां आम तौर पर 1000 से 1800 के करीब पुलिस अथवा सुरक्षा बलों के जवान तैनात किए जाते हैं, वहीं रेणुका जी में इनकी संख्या कईं गुना कम रहतीं हैं। DSP संगड़ाह मंगत राम के अनुसार इस बार मेला बाजार के 4 Sector व Traffic के लिए कुल 400 के करीब Police व Home Guard के जवान तैनात किए गए हैं। इन सेक्टर में विधानसभा सत्र के चलते इस बार GO अथवा DSP स्तर के अधिकारियों की जगह Inspector अथवा NGO Incharge लगाए गए। बहरहाल दुकानदारों के अनुसार इस बार मेले से पहले जैसी कमाई नहीं हुई और High Court के आदेशानुसार व्यापारी पहले की तरह समापन के बाद भी ज्यादा दिन यहां नहीं रह सकेंगे। व्यापारियों के अनुसार अगले 2 दिन अथवा समापन समारोह में भी ज्यादा भीड़ की उम्मीद नहीं लग रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />