युवा कांग्रेस शिलाई की बैठक विधानसभा अध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह शिलाई में संपन्न
विधानसभा युवा कांग्रेस शिलाई की बैठक विधानसभा अध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह शिलाई में सम्पन्न हुई ! बैठक में युवा कांग्रेस की आगामी कार्यो व कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई 19-02-2026
विधानसभा युवा कांग्रेस शिलाई की बैठक विधानसभा अध्यक्ष विपुल शर्मा की अध्यक्षता में विश्राम गृह शिलाई में सम्पन्न हुई ! बैठक में युवा कांग्रेस की आगामी कार्यो व कार्यकारिणी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने कहा आज केंद्र सरकार ने RDG बंद करके हिमाचल के लाखो लोगो के अधिकारों का हनन किया है हिमाचल प्रदेश छोटा सा राज्य है जो पिछले कई वर्षो से आपदा जैसी बड़ी समस्याओं से जूझ रहा है लेकिन केंद्र सरकार कोई भी विशेष सहयोग करने में विफल है और हिमाचल के अधिकारों को भी छीन रही है।
युवा कांग्रेस की मासिक विधानसभा बैठक में APMC के चेयमैन व पूर्व मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा,पूर्व BDC सदस्य रणजीत नेगी,प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल चौहान,जिला सिरमौर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अरुण ठाकुर,शिलाई ब्लॉक अध्यक्ष कपिल चवालटा, तरुण शर्मा, विनोद ठाकुर,किशन तोमर,अमित चौहान,अमित ठाकुर,अनिल चौहान,विक्रम चौहान सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?



