नारंग में भी चमका कोटडी व्यास विद्यालय का नाम, योग खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण व रजत पदक
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारंग पछाद में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय बॉयज इंडोर खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास के योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
यंगवार्ता न्यूज - नारंग 29 सितंबर :
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारंग पछाद में 27 से 29 सितंबर तक आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय बॉयज इंडोर खेल प्रतियोगिता का आज समापन हुआ। प्रतियोगिता में शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटडी व्यास के योग खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक योग, ट्रेडिशनल योग और रिदमिक योग में बेहतरीन प्रदर्शन किया। आर्टिस्टिक योग पेयर में कोटडी व्यास के हर्ष पुत्र बबर राज, उपरली कोटडी तथा शिवानंद पुत्र हरिकेश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला विजेता का खिताब अपने नाम किया।
वहीं ट्रेडिशनल योग में सौरभ पुत्र चमेल, भूड़ व्यास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। रिदमिक योग में हर्ष पुत्र बबर राज तथा अशोक पुत्र —, उपरली कोटडी ने रजत पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त आर्टिस्टिक योग में हर्ष पुत्र बबर राज, उपरली कोटडी ने भी रजत पदक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ा।
विद्यालय के योग प्रशिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि विद्यालय के योग खिलाड़ी पिछले पांच वर्षों से लगातार जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण के परिणामस्वरूप विद्यालय को लगातार गौरवपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त हो रही हैं।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, पदक एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान मान सिंह, मुलकराज, राजकुमार, पवन कुमार, अनिल कुमार, शेर सिंह, मेहर सिंह कोटडी व्यास तथा युवा स्पोर्ट्स क्लब व्यास ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों, प्रशिक्षक, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को बधाई दी।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जीवन प्रकाश जोशी एवं समस्त स्टाफ ने भी सभी खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
What's Your Reaction?
