नाहन में 6.16 ग्राम चिट्टा और 500 नशीले कैप्सूल-टैबलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 300 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 200 टैपेंटाडोल टैबलेट कुल 500 प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं।

Sep 29, 2026 - 18:37
 0  43
नाहन में 6.16 ग्राम चिट्टा और 500 नशीले कैप्सूल-टैबलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज - नाहन, 29 सितंबर : 


पुलिस थाना नाहन के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा, 300 प्रेगाबालिन कैप्सूल और 200 टैपेंटाडोल टैबलेट कुल 500 प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, 28 सितंबर को डिटेक्शन सेल नाहन की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान नाहन-कालाअंब मार्ग पर दोसड़का के समीप पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि काबल कुमार पुत्र प्रेमपाल निवासी ओलीवाला कोटड़ी, डाकघर व तहसील नाहन, जिला सिरमौर कथित तौर पर नशीली दवाओं और चिट्टा/हेरोइन की बिक्री में संलिप्त है तथा हरियाणा से नशीले पदार्थ की खेप लेकर कंगनीवाला नेचर पार्क कैफे के पास मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6.16 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के अलावा PREGABALIN CAPSULES IP के 300 कैप्सूल तथा TAPENTADOL की 200 टैबलेट बरामद हुईं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

आरोपी को 29 सितंबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में नशीले पदार्थों की आपूर्ति के स्रोत और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />