राजगढ़ में करियाना दुकान से 11 बोतल देसी शराब बरामद
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 11 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यंगवार्ता न्यूज राजगढ़, 19 जून, 2026 :
जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 11 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 जून 2026 को राजगढ़ थाना की पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि धार गांव के समीप सड़क किनारे स्थित एक किराना दुकान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकान की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान पुलिस ने पप्पी कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी धार के कब्जे से 11 बोतल देसी शराब बरामद की। पुलिस ने अवैध शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 39(1)(a), हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
What's Your Reaction?