गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नहान में एबीवीपी द्वारा हेल्प डेस्क का आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत इकाई नहान द्वारा नव प्रवेशी और पुराने छात्रो की सहायता के लिए छात्र सहायता केंद्र लगाया गया ।  इस सहायता केंद्र का मुख्य उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया और कॉलेज से संबंधी अन्य जानकारी में छात्रों का मार्गदर्शन करना है ।हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई ।

Jun 19, 2026 - 20:22
 0  4
गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय नहान में एबीवीपी द्वारा हेल्प डेस्क का आयोजन
यंगवार्ता न्यूज नाहन 19 जून, 2026 :  
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संस्कृत इकाई नहान द्वारा नव प्रवेशी और पुराने छात्रो की सहायता के लिए छात्र सहायता केंद्र लगाया गया ।  इस सहायता केंद्र का मुख्य उद्देश्य प्रवेश प्रक्रिया और कॉलेज से संबंधी अन्य जानकारी में छात्रों का मार्गदर्शन करना है ।हेल्प डेस्क के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई ।
  
विद्यार्थी परिषद ईकाई ने कहा कि नव प्रवेशी विद्यार्थी की सुविधा एवं मार्गदर्शन के लिए आगामी दिनों में भी इस प्रकार की गतिविधियां निरंतर संचालित की जाएगी,ताकि विद्यार्थी को प्रवेश एवं शैक्षणिक प्रक्रियाएं में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े ।
इकाई मंत्री रुद्र शर्मा ने कहा," विद्यार्थी परिषद हमेशा से छात्र हित और उनके विकास के लिए कार्य करती रही है । ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले छात्रो को दाखिले के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसलिए अभावी कार्य करता हर समय कैम्पस में उपलब्ध रहेंगे ।फ़ार्म भरने से लेकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तक, हर स्तर पर छात्रो की मदद की जाएगी ।"
कॉलेज परिसर में लगाये गए इस सहायता केंद्र को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया और उन्होंने कार्यकर्ताओं के इस प्रयास की सराहना की । 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow