सिरमौर जिला में लंपी वायरस कंट्रोल, वायरस के चलते करीब 55,500 पशुओं का किया गया वैक्सीनेशन
सिरमौर जिला में लंपी वायरस के खिलाफ पशुपालन विभाग का वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। वायरस की रोकथाम के लिए अब तक करीब 55 हजार 500 पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। राहत की बात यह है कि 11 सितंबर के बाद लंपी वायरस के चलते किसी भी पशु की मौत नहीं हुई है।
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 29 सितंबर :
सिरमौर जिला में लंपी वायरस के खिलाफ पशुपालन विभाग का वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। वायरस की रोकथाम के लिए अब तक करीब 55 हजार 500 पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। राहत की बात यह है कि 11 सितंबर के बाद लंपी वायरस के चलते किसी भी पशु की मौत नहीं हुई है।
मीडिया से बात करते हुए पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर राजीव वालिया ने बताया कि सिरमौर जिला में लंपी वायरस की रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि जुलाई माह में जिला में लंपी वायरस का पहला मामला सामने आया था, जिसके बाद विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में वैक्सीनेशन और उपचार का कार्य तेज किया।
लंपी वायरस के चलते अब तक जिला में कुल 2544 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें से विभाग के प्रयासों से करीब 2049 पशुओं को क्योर किया गया है, जबकि वायरस के चलते अब तक 49 पशुओं की मौत हुई है।
उपनिदेशक ने बताया कि वायरस की रोकथाम के लिए पशुपालन विभाग सिरमौर को 60 हजार वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई थीं, जिनमें से अब तक करीब 55 हजार 500 पशुओं का वैक्सीनेशन किया जा चुका है।
विभाग के मुताबिक जल्द ही जिला में बचे हुए गोवंश का भी वैक्सीनेशन पूरा कर लिया जाएगा। उनका कहना है कि लगातार निगरानी और वैक्सीनेशन के चलते अब स्थिति नियंत्रण में है। और 11 सितंबर के बाद लंपी वायरस के चलते जिला में किसी भी पशु की मौत नहीं हुई है, जो विभाग के लिए राहत की बात है।
What's Your Reaction?
