भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा और जिला महासचिव रणवीर ठाकुर ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  कमी करने के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार   

सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा  और जिला महासचिव रणबीर ठाकुर ने केंद्र में मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया

Mar 28, 2026 - 11:26
Mar 28, 2026 - 11:30
 0  10
भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा और जिला महासचिव रणवीर ठाकुर ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में  कमी करने के लिए केंद्र सरकार का जताया आभार   
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सिरमौर    28-03-2026

सिरमौर जिला भाजपा प्रवक्ता मेला राम शर्मा  और जिला महासचिव रणबीर ठाकुर ने केंद्र में मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल में के रेट में ₹10 रुपए प्रति लीटर की कमी करके राष्ट्र की जनता को महंगाई की मार से बचाया है। 

उन्होंने कहा कि डीजल और पेट्रोल में के दाम में प्रति लीटर ₹10 की कमी आने से पूरे राष्ट्र में सभी वस्तुओं के दाम घटेंगे और  देश की जनता को खाद्यान्न, भवन निर्माण सामग्री और हर प्रकार की चीजे सस्ते भाव में उपलब्ध होगी । उन्होंने कहा कि इससे महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को राहत मिलेगी। 

मेलाराम शर्मा ने कहा कि इसके विपरीत हिमाचल प्रदेश की सरकार ने सत्ता में आते ही डीजल और पेट्रोल में ₹10.40 पैसे का टैक्स लगाया और अब फिर से ₹5 प्रति लीटर का टेक्स लगाकर प्रदेश की जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि जहां एक और केंद्र की भाजपा सरकार पूरे राष्ट्र के लोगों को महंगाई की मार से बचाना चाह रही है। 

वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाकर प्रदेश की जनता को महंगाई की गर्त में धकेल रही है। भाजपा नेताओं ने  कहा कि हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दिवालिया हो चुकी सरकार ने इस राज्य को पूरी तरह से कर्ज में डुबो दिया है। 

भारी भरकम कर्ज लेने और केंद्र से उदार आर्थिक सहायता मिलने के बावजूद भी प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ भी सामने नहीं आ रहा है और सारा बजट सुक्खू सरकार की मित्र मंडली पर लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता आगामी पंचायती राज और 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस सरकार को उसकी नाकामियों का करारा जवाब देगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow