7 साल के सिख बच्चे के बाल काटने पर नाराज हुए दादा, बहू के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत
मंडी में सात वर्षीय सिख पोते के केश (बाल) काटने से नाराज दादा ने अपनी ही बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मंडी में सात वर्षीय सिख पोते के केश (बाल) काटने से नाराज दादा ने अपनी ही बहू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। वहीं, पुलिस ने मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में मंडी शहर निवासी 72 वर्षीय महेंद्र सिंह बेदी ने बताया कि उनका सात वर्षीय पोता मंडी के एक निजी स्कूल का छात्र है। उनका आरोप है कि बहू ने जानबूझकर बच्चे के केश काट दिए, जो सिख धर्म की मर्यादाओं के विपरीत है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से बहू के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है। फिलहाल, घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की तथ्यात्मक जांच जारी है।
What's Your Reaction?


