चियोग स्कूल में वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी, विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही समारोह का विशेष आकर्षण

  राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य  संदीप कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विजयलक्ष्मी और जेबीटी अध्यापिका पुष्पलता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

Nov 27, 2026 - 16:48
 0  4
चियोग स्कूल में वार्षिक समारोह में नवाजे मेधावी, विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही समारोह का विशेष आकर्षण

यंगवार्ता न्यूज - शिमला  27 नवंबर :

 
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य  संदीप कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विजयलक्ष्मी और जेबीटी अध्यापिका पुष्पलता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।


समारोह का विशेष आकर्षण विद्यालय के उन पूर्व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इसी पाठशाला से दसवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद विभिन्न सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दीं और अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विद्यालय परिवार की ओर से इन सभी पूर्व विद्यार्थियों का विशेष स्वागत किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों, एसएमसी सदस्यों, स्थानीय लोगों और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों और खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं, विद्यार्थियों ने रंगारंग   सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।


प्रधानाचार्य संदीप कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल अच्छे अंक प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और संस्कारों को भी अपने जीवन में अपनाना चाहिए। मेहनत और लगन से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित करें और चुनौतियों से घबराने के बजाय उनका सामना करते हुए आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षित करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और संस्कारवान नागरिक तैयार करना भी है।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक वर्ग, अभिभावक, एसएमसी सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य, स्थानीय लोग तथा विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न सरकारी विभागों से सेवानिवृत्त हुए पूर्व विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया। इस मौकेे पर विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />