मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की भेंट , प्राकृतिक आपदा में प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मांगा मुआवजा 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया

Mar 22, 2025 - 19:35
Mar 22, 2025 - 19:47
 0  39
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री से की भेंट , प्राकृतिक आपदा में प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मांगा मुआवजा 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-03-2025


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट की। मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री से वर्ष 2023 के मानसून में भीषण प्राकृतिक आपदा के दौरान प्रदेश को हुए भारी नुकसान के लिए मुआवजा जारी करने का आग्रह किया। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा उपरांत आवश्यकता मूल्यांकन वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है लेकिन केंद्र सरकार द्वारा अभी तक राहत राशि प्रदान नहीं की गई है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि प्राकृतिक आपदा के दौरान पेयजल, सिंचाई योजनाएं, अधोसंरचना, सड़कों और पुलों को भारी क्षति पहुंची थी। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों का उपयोग कर जन जीवन सामान्य करने के लिए राहत और पुनर्वास कार्य किए। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री के साथ प्रदेश हित से जुड़े विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की। केन्द्रीय गृह मंत्री ने प्रदेश को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व ओंकार चंद शर्मा उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow