बारातियों की कार ढांक में गिरी, 2 युवकों की मौत, 3 घायल
शादी समारोह की खुशियों में शामिल होने जा रहे बारातियों के सफर में ऐसा दर्दनाक मोड़ आया कि 2 परिवारों के चिराग बुझ गए। सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में पंडार चौकी के समीप वीरवार देर शाम करीब 7 बजे एक आल्टो कार (टैक्सी) अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
यंगवार्ता न्यूज - सुंदरनगर 27 नवंबर :
शादी समारोह की खुशियों में शामिल होने जा रहे बारातियों के सफर में ऐसा दर्दनाक मोड़ आया कि 2 परिवारों के चिराग बुझ गए। सुंदरनगर उपमंडल के निहरी क्षेत्र में पंडार चौकी के समीप वीरवार देर शाम करीब 7 बजे एक आल्टो कार (टैक्सी) अनियंत्रित होकर गहरी ढांक में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि कार में सवार पांचों लोग जयदेवी से जंद्रेहड़ की ओर जा रहे थे और बारात में शामिल थे। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हादसे में विजय कुमार उर्फ रिंकू (36) पुत्र रामदास निवासी गांव खगराओ, डाकघर जयदेवी तथा पुनीत कुमार उर्फ अंकू (34) पुत्र केवल कृष्ण निवासी गांव बोडल डाकघर जयदेवी की मौत हो गई।
इसके अलावा मनोज कुमार(45) पुत्र भगत राम, सुरेंद्र कुमार (42) पुत्र पोलू राम और पंकज कुमार(38) पुत्र जगत राम तीनों निवासी गांव बोडल डाकघर जयदेवी तहसील सुंदरनगर घायल हुए हैं। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहांडा पहुंचाया गया है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस को दुर्घटना की सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?


