किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ वर्ष पर डीसी कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन, डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा मांग पत्र,

किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ के मौके पर किसान सभा ने नाहन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। जिला मुख्यालयों पर देशभर में किए जा रहे प्रदर्शन के तहत नाहन में किसान सभा के सदस्यों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा।

Nov 26, 2026 - 17:45
 0  2
यंगवार्ता न्यूज - नाहन 26 नवंबर : 
 
किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ के मौके पर किसान सभा ने नाहन में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। जिला मुख्यालयों पर देशभर में किए जा रहे प्रदर्शन के तहत नाहन में किसान सभा के सदस्यों ने डीसी कार्यालय के बाहर धरना दिया और जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र भेजा।

किसान सभा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि छह वर्ष पूर्व किसान सभा के 380 दिनों तक चले आंदोलन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से वादा किया था कि उनकी सभी मांग ऑन पर गौर किया जाएगा इसके चलते एक किसानों ने अपना आंदोलन स्थगित किया था।  उन्होंने प्रधानमंत्री पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कई मांगें पूरी नहीं हुई हैं। इसलिए आज पूरे देश भर में किसान आंदोलन की छठी वर्षगांठ मनाई जा रही है और डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से किसान सभा ने राष्ट्रपति को मामले में हस्तक्षेप कर फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को रोकने, मनरेगा से जुड़ी सिफारिशों को लागू करने और लेबर कोड व अन्य संबंधित कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई।

वहीं राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के किसानों से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए किसान सभा ने किसानों को 5 बीघा जमीन देने, वन अधिकार कानून यानी एफआरए को लागू करने और डीएलसी व एसडीएलसी समितियों का गठन करने की मांग भी की। किसान सभा ने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस कदम उठाने चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />