राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित

 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कसौली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक श्री विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एपीएमसी के अध्यक्ष श्री रोशन ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। नर्सरी से लेकर जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों ने गिद्दा, पंजाबी, हरियाणवी एवं राजस्थानी नृत्य, कत्थक तथा हिमाचली नाटी की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

Nov 26, 2026 - 17:38
 0  3
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम के साथ आयोजित

यंगवार्ता न्यूज - देवठी 26 नवंबर : 
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवठी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। समारोह में कसौली निर्वाचन क्षेत्र के विधायक श्री विनोद सुल्तानपुरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि एपीएमसी के अध्यक्ष श्री रोशन ठाकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। नर्सरी से लेकर जमा दो कक्षा तक के विद्यार्थियों ने गिद्दा, पंजाबी, हरियाणवी एवं राजस्थानी नृत्य, कत्थक तथा हिमाचली नाटी की शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री जरनैल सिंह नेगी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियों में अर्जित उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लगभग 150 मोमेंटो एवं 70 मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष उपलब्धि के लिए जमा दो (नॉन मेडिकल) की छात्रा वंशिका शर्मा को इंस्पायर कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

विशेष अतिथि श्री रोशन ठाकुर ने अपने संबोधन में विद्यालय के साथ अपने पुराने जुड़ाव को साझा करते हुए बताया कि वह इसी विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी रहे हैं तथा लगभग दस वर्षों तक विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से 11,000 रुपये देने की घोषणा की।

मुख्य अतिथि श्री विनोद सुल्तानपुरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रतिदिन पांच अच्छी आदतों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए नैतिक मूल्यों एवं अनुशासन के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सुधारों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं तथा शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के खेल मैदान को पक्का करने के लिए विधायक निधि से तीन लाख रुपये तथा विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये देने की घोषणा की।
समारोह में कसौली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के अनेक पदाधिकारियों, देवठी, रणों, तोप की बेड़ एवं चामत-भड़ेच पंचायतों के प्रधानों व उपप्रधानों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों,विद्यालय के सेवानिवृत्त अध्यापकों, विद्यार्थियों के अभिभावकों सहित लगभग 600 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />