सराहनीय पहल : व्यापार मंडल नेरवा  ने चिट्टे के नशे को जड़ से मिटाने के लिए 15 सदस्यी टास्क फोर्स का किया गठन 

व्यापार मंडल नेरवा के बैनर तले नगर पंचायत एवं फ्रेंड्स क्लब ने चिट्टे जैसे जानलेवा नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एक अभियान चलाने का निर्णय लिया

Mar 6, 2025 - 16:39
Mar 6, 2025 - 16:41
 0  27
सराहनीय पहल : व्यापार मंडल नेरवा  ने चिट्टे के नशे को जड़ से मिटाने के लिए 15 सदस्यी टास्क फोर्स का किया  गठन 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नेरवा    06-03-2025

व्यापार मंडल नेरवा के बैनर तले नगर पंचायत एवं फ्रेंड्स क्लब ने चिट्टे जैसे जानलेवा नशे को जड़ से खत्म करने के लिए एक अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान को एक युद्ध-नशे के विरुद्ध का नाम दिया गया है। 

इस मौके पर एक 15 सदस्य टास्क फोर्स का गठन किया गया। यह फोर्स नशेडिय़ों के अड्डों और इस धंधे में संलिप्त लोगों का पता लगा कर इसकी सूचना पुलिस को देगी। इसके आलावा नशे के साथ पकडे लोगों के बैकेज लिंक तलाशने में भी पुलिस की मदद की जाएगी। 

व्यापार मंडल नेरवा के प्रधान राजीव भिख्टा ने बताया कि नशे के खिलाफ छेड़ी गई लड़ाई को गांव-गांव तक पंहुचाने के मकसद से 11 मार्च को नेरवा एक विशाल जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow