पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा : दो घंटे की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का देना होगा जवाब  

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का सिलेबस जारी हो गया है। दो घंटे की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का जवाब देना होगा। 1,088 पदों के लिए 1.36 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया

Nov 18, 2024 - 18:57
Nov 18, 2024 - 19:08
 0  130
पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा : दो घंटे की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का देना होगा जवाब  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     18-11-2024

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का सिलेबस जारी हो गया है। दो घंटे की लिखित परीक्षा में अभ्यर्थियों को 90 प्रश्नों का जवाब देना होगा। 1,088 पदों के लिए 1.36 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ग्राउंड टेस्ट पास करने वालों की लिखित परीक्षा होगी। 

ऑफलाइन बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। पुलिस विभाग में यह भर्ती विशेष कांस्टेबल पदनाम में की जा रही है। चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को नशे की रोकथाम का काम दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा पास करने वालों का डोप टेस्ट भी होगा। 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र हैं। 

चयनित विशेष पुलिस कांस्टेबलों को लेवल तीन में 20200-64000 रुपये के पे बैंड में वेतन मिलेगा। शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण से युक्त शारीरिक परीक्षण हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग की ओर से निर्धारित और संचालित किया जाएगा, जो आयोग को ऊंचाई के लिए दिए गए अंकों के साथ योग्य उम्मीदवारों की सूची प्रदान करेगा।

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अब तक सबसे अधिक आवेदन हुए हैं। कांस्टेबल भर्ती में पुरुषों के 708 और महिला कांस्टेबल के 380 पद भरे जाएंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने सोमवार को कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए जारी सिलेबस में बताया कि अंग्रेजी के 20, हिंदी के 20, गणित के 20 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन तीनों विषयों के सवाल दसवीं कक्षा के स्तर के होंगे। इसके अलावा रिजनिंग के 10 और सामान्य ज्ञान के 20 अंक तय किए गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow