हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद 11 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा  

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के 11 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की

Jan 3, 2026 - 12:49
 0  17
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद 11 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-01-2026

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे इंतजार के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन सृजन अभियान के तहत प्रदेश के 11 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की है, जबकि जिला किन्नौर और शिमला ग्रामीण के अध्यक्षों की घोषणा अभी बाकी है। 

नवंबर 2024 से प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग चल रही थी। नई सूची में ज्यादातर जिलों की कमान उन नेताओं को सौंपी गई है, जिन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का करीबी माना जाता है। मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर से सुमन भारती शर्मा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है। 

मंडी से चंपा ठाकुर, कांगड़ा से अनुराग शर्मा, लाहौल-स्पीति से दोरजे अंगरूप, कुल्लू से सेस राम आजाद, चंबा से सुरजीत कुमार भरमौरी, सिरमौर से आनंद परमार, सोलन से सुभाष चंद वर्मानी, शिमला शहरी से इंद्रजीत सिंह, बिलासपुर से अंजना धीमान और ऊना से देशराज गौतम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से की गई हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow