धर्मशाला गवर्नमेंट कॉलेज छात्रा मौत मामले पर CPIM का धरना, स्थानीय प्रशासन पर उठाए सवाल निष्पक्ष जांच की मांग 

धर्मशाला गवर्नमेंट कॉलेज में 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत  का मामला लगातार गर्म आया हुआ है. पीड़िता के परिवार का आरोप है कि युवती के साथ कॉलेज में रैगिंग और उत्पीड़न हुआ. इसके बाद से 19 वर्षीय छात्रा डिप्रेशन में थी

Jan 3, 2026 - 13:59
Jan 3, 2026 - 14:00
 0  11
धर्मशाला गवर्नमेंट कॉलेज छात्रा मौत मामले पर CPIM का धरना, स्थानीय प्रशासन पर उठाए सवाल निष्पक्ष जांच की मांग 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-01-2026

धर्मशाला गवर्नमेंट कॉलेज में 19 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान हुई मौत  का मामला लगातार गर्म आया हुआ है. पीड़िता के परिवार का आरोप है कि युवती के साथ कॉलेज में रैगिंग और उत्पीड़न हुआ. इसके बाद से 19 वर्षीय छात्रा डिप्रेशन में थी. अब इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. इस मामले को लेकर शिमला में CPIM ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। 

CPIM ने धर्मशाला पुलिस और कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. लड़की की इलाज के दौरान मौत से पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वह शिक्षक पर कई आरोप लगा रही है। परिजनों ने कालेज छात्राओं के खिलाफ रैगिंग और और अध्यापक पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 
 

पूर्व विधायक और CPIM नेता राकेश सिंघा ने कहा कि पूरी व्यवस्था चरमरा गई है. सिंघा ने कहा ये परिस्थिति अचानक पैदा नहीं हुई. जुलाई से मामला चल रहा था, पीड़ित के परिवार ने न्याय के लिए जगह-जगह दर खटखटाया. सिंघा ने कहा कि धर्मशाला लोकल पुलिस को भी डिक्टेट किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आजादी के 70 साल बाद किसी को ऐसी दर्दनाक मौत मिलना बेहद पीड़ा दायक है। 

सिंघा ने कहा कि अब मामला पुलिस के स्तर पर नहीं छोड़ा जा सकता. पुलिस ने इस मामले में क्या किया इसका परिणाम सबके सामने है. उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती. इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए पैरामीटर तय किए जाने चाहिए. जब तक पीड़ित को इंसाफ नहीं मिलता विरोध यूं ही जारी रहेगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow