ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत सीएम ने एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी  

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के खिलाफ शनिवार से एक बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह  ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर की

Nov 15, 2025 - 13:22
Nov 15, 2025 - 13:31
 0  57
ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत सीएम ने एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-11-2025

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा के खिलाफ शनिवार से एक बड़ा जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुबह  ऐतिहासिक रिज मैदान से चिट्टा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत एंटी-चिट्टा वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर की। आयोजन में सैकड़ों लोगों के हिस्सा लिया। 

अगले तीन माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी जिलों में एंटी-चिट्टा वॉकथॉन आयोजित की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने की घोषणा की है।

इस दाैरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए उपस्थित लोगों को नशे या किसी भी मादक पदार्थ का सेवन नहीं करने, चिट्टा व अन्य सभी प्रकार के नशे से दूर रहने, परिवार-समाज को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने, मिलकर नशे की बुराई को मिटाने के लिए जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ और स्वस्थ हिमाचल का निर्माण करने की शपथ दिलाई। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार तो अपना काम कर ही रही है लेकिन नशे, चिट्टे के खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। चिट्टा के खिलाफ सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उन्होंने चेताया कि चिट्टा माफिया काले कारोबार को छोड़ दें, नहीं तो जेल जाने के लिए तैयार रहें। नशे की तस्करी पर आजीवन कारावास, 10 लाख तक जुर्माना लगाया जाएगा। 

उन्होने कहा कि जल्द ही 100 एंटी चिट्टा वालंटियरों भर्ती किए जाएंगे। इन्हें सरकार प्रोत्साहन राशि देगी। चिट्टा एक जहर नहीं, हमारी प्रदेश की आत्मा पर हमला है। चिट्टा हमारे बच्चों की मुस्कान छीन रहा है, युवाओं के सपने जला रहा, परिवारों की खुशियां तोड़ रहा, प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है। यह जहर न केवल नसों में नहीं चढ़ता, यह पूरे समाज की रगों को जलाने लगता है। यह एक व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार और पीढ़ियों को तबाह कर देता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow