गांधी के हत्यारे की विचारधारा मानने वाले संविधान के रक्षक नहीं, शिमला में गरजी कांग्रेस

 राजधानी शिमला में गुरुवार को कांग्रेस ने संविधान बचाओ मार्च निकाला। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान से रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। मार्च में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Nov 26, 2026 - 20:20
 0  2
गांधी के हत्यारे की विचारधारा मानने वाले संविधान के रक्षक नहीं, शिमला में गरजी कांग्रेस

शिमला 26 - 11 - 2026 :

 राजधानी शिमला में गुरुवार को कांग्रेस ने संविधान बचाओ मार्च निकाला। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान से रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पैदल पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संविधान की रक्षा की शपथ दिलाई। मार्च में कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि शिमला ऐतिहासिक भूमि है। यहां महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का मुकदमा चला था। उन्होंने कहा कि गांधी के हत्यारे की विचारधारा को मानने वाले लोग संविधान की रक्षा नहीं कर सकते। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में भी ऑपरेशन लोटस की कोशिश की थी। विधायकों छोड़ी कर सरकार गिराने का प्रयास किया गया, लेकिन विधायक सजग रहे और सरकार बच गई। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि कांग्रेस वोट और संविधान की रक्षा के लिए आवाज उठाती रहेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू तबीयत खराब होने के कारण मार्च में शामिल नहीं हो पाये।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />