संविधान दिवस पर SFI का जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन व छात्रों ने शेर ए पंजाब तक रैली निकाली

संविधान दिवस के अवसर पर आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) शिमला जिला कमेटी द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात उपायुक्त कार्यालय से शेर-ए-पंजाब तक विरोध रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के समापन पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली गई। इस दौरान छात्रों ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली और अभिव्यक्ति की आजादी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

Nov 26, 2026 - 19:49
 0  3
संविधान दिवस पर SFI का जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन व छात्रों ने शेर ए पंजाब तक रैली निकाली
यंगवार्ता न्यूज - शिमला, 26 नवंबर : 
 

संविधान दिवस के अवसर पर आज स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) शिमला जिला कमेटी द्वारा उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके पश्चात उपायुक्त कार्यालय से शेर-ए-पंजाब तक विरोध रैली निकाली गई, जिसमें लगभग 160 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली के समापन पर संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली गई। इस दौरान छात्रों ने संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक अधिकारों की बहाली और अभिव्यक्ति की आजादी सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए SFI शिमला शहरी सचिव कॉमरेड प्रवेश ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकृत किया गया था। भारतीय संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, न्याय और अपने अधिकारों के साथ जीवन जीने का आधार प्रदान किया। लेकिन आज देश में संवैधानिक मूल्यों और लोकतांत्रिक संस्थाओं के समक्ष गंभीर चुनौतियां खड़ी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से लगातार संविधान की मूल भावना पर हमले हो रहे हैं। SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूचियों से लगभग 13 करोड़ नाम हटाए जाने का मुद्दा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और प्रत्येक नागरिक के मतदान के अधिकार को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। SFI का मानना है कि किसी भी पात्र नागरिक को मतदान के अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।

वहीं SFI हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष कॉमरेड नावेद आलम ने कहा कि आज देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। जनता के अधिकारों और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जब भी छात्र, युवा, मजदूर और आम जनता अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाते हैं, तो उन पर लाठीचार्ज किया जाता है और झूठे मुकदमे दर्ज किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति का अधिकार प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश के करोड़ों लोगों के संघर्षों, बलिदानों और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं का प्रतीक है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। आज जरूरत है कि छात्र और युवा संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करने के लिए आगे आएं।
SFI शिमला जिला कमेटी ने स्पष्ट किया कि संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए छात्र संगठन अपना संघर्ष जारी रखेगा।

एस एफ आई हिमाचल प्रदेश सरकार से भी लगातार मांग कर रही है कि छात्रों का जनवादी अधिकार छात्र संघ चुनाव जल्द से जल्द बहाल करें। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय व तमाम महाविद्यालयों में 2014 के बाद छात्र संघ चुनाव पर प्रदेश सरकार द्वारा पाबंदी लगा दी गई है। जिसके बाद छात्रों के पास कोई भी इस प्रकार का मंच नहीं है जिसके माध्यम से छात्र अपनी मांगे प्रशासन व सरकार के समक्ष रख पाए। परिणाम स्वरूप आज विश्वविद्यालय व प्रदेश में छात्र फीस वृद्धि के तुगलकी फरमान से मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित हो रहा है। एस एफ आई प्रदेश सरकार को यह स्पष्ट कहना चाहती है कि आने वाला साल चुनावी सत्र है। यदि प्रदेश सरकार छात्रों का जनवादी अधिकार, छात्र संघ चुनाव की बहाली नहीं करती है तो 2027 में SCA चुनाव की बहाली को लेकर पूरे प्रदेश में छात्रों को लामबंद करते हुए एस एफ आई एक उग्र आंदोलन करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />