हिमाचल के 11 सरकारी स्कूलों को मिली CBSE से जुडऩे की मंजूरी, NOC जारी
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई शिक्षा व्यवस्था लागू करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक और कदम बढ़ाया है। प्रदेश के 11 सरकारी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता लेने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिए गए हैं। इनमें चंबा जिला के छह, शिमला के चार और किन्नौर का एक स्कूल शामिल है। इन स्कूलों को अब सीबीएसई की संबद्धता के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।
यंगवार्ता न्यूज - शिमला 27 नवंबर :
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में सीबीएसई शिक्षा व्यवस्था लागू करने की दिशा में शिक्षा विभाग ने एक और कदम बढ़ाया है। प्रदेश के 11 सरकारी स्कूलों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्धता लेने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी कर दिए गए हैं। इनमें चंबा जिला के छह, शिमला के चार और किन्नौर का एक स्कूल शामिल है। इन स्कूलों को अब सीबीएसई की संबद्धता के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च, 2027 तक निर्धारित शर्तें पूरी नहीं करने वाले स्कूलों की एनओसी स्वत: वापस हो जाएगी। सरकार की मंजूरी के बाद स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। इसके तहत स्कूलों को सीबीएसई दिल्ली से संबद्धता लेने की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की अनुमति दी गई है।
प्रदेश में सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से जोडऩे की पहल को शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के अहम कदम के रूप में देखा जा रहा है। इससे सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम और परीक्षा व्यवस्था से जुडऩे का अवसर मिलेगा। साथ ही सरकारी स्कूलों की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी यह पहल महत्वपूर्ण हो सकती है। शिक्षा निदेशालय ने एनओसी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि सभी स्कूलों को सीबीएसई संबद्धता उपनियम-2018, समय-समय पर किए गए संशोधनों और एसएआरएएस 7.0 के दिशा-निर्देशों के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। तय समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर संबंधित स्कूल की अनुमति स्वत: समाप्त मानी जाएगी।
इन स्कूलों को मिली एनओसी
चंबा जिला
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, होली
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, थल्ली
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, बैरागढ़
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, झज्जाकोटि
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, हिमगिरि
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, मेहला
किन्नौर जिला
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, कल्पा
शिमला जिला
राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, जांगला
राजकीय गोल्डन जुबली वरिष्ठ माध्यमिक उत्कृष्टता स्कूल, चिडग़ांव
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, धामवाड़ी
पीएम श्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल, तकलेच
What's Your Reaction?


