लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकाघाट में पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढस

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सरकाघाट उपमंडल के नैण गांव पहुंचकर दिवंगत सिया गुलेरिया के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन

Apr 15, 2026 - 10:58
 0  32
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सरकाघाट में पीड़ित परिवार को बंधाया ढाढस

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    15-04-2026

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज सरकाघाट उपमंडल के नैण गांव पहुंचकर दिवंगत सिया गुलेरिया के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और इस दुःख की घड़ी में सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण है तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मामले की गहन जांच कर शीघ्र न्याय दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए।

इससे पहले विक्रमादित्य सिंह ने घटनास्थल का दौरा भी किया। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर, राज्य जल प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष शशि शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव पवन ठाकुर व यदोपति ठाकुर, जिलाध्यक्ष चंपा ठाकुर, अनिल शर्मा, उपमंडलाधिकारी (ना.) राजेंद्र गौत्तम, डॉ. राहुल राव व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow