कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की अब पुलिस करेंगी मॉनिटरिंग  

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अब पुलिस द्वारा भी की जाएगी। हालांकि अभी तक इन सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग एनएचएआई की ओर से ही की जा रही

Feb 10, 2026 - 13:28
 0  4
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की अब पुलिस करेंगी मॉनिटरिंग  
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  बिलासपुर    10-02-2026

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग अब पुलिस द्वारा भी की जाएगी। हालांकि अभी तक इन सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग एनएचएआई की ओर से ही की जा रही है। बाकायदा इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। अब एनएचएआई के कंट्रोल रूम पुलिस कंट्रोल रूम से जुड़ेंगे। 

पुलिस प्रशासन द्वारा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर यातायात व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और निगरानीयुक्त बनाने की दिशा में नेशनल हाई-वे ऑथरिटी ऑफ इंडिया की ओर से उठाया गया कदम कारगर साबित होगा। फोरलेन पर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनकी निगरानी अब केवल एनएचएआई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि संबंधित जिलों के पुलिस प्रशासन द्वारा भी इन कैमरों की मॉनिटरिंग की जाएगी। 

एनएचएआई द्वारा तैयार की गई नई योजना के तहत अब इन कंट्रोल रूम्स को संबंधित जिलों के पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। इससे बिलासपुर और मंडी जिलों के पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी कैमरों की रियल-टाइम एक्सेस मिलेगी।

एनएचएआई अधिकारियों की मानें तो इस व्यवस्था से फोरलेन पर होने वाली दुर्घटनाओं पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। इन कैमरों के माध्यम से 24 घंटे फोरलेन की निगरानी की जा रही है। इन सभी कैमरों की मानिटरिंग एनएचएआई के दो प्रमुख कंट्रोल रूम से की जाती है, जिसमें बिलासपुर के गरामोड़ा टनल और मंडी जिला के मंडी बाइपास पर स्थापित कंट्रोल रूम स्थित है। 

उल्लेखनीय है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन से न केवल प्रदेश बल्कि बाहरी राज्यों के लोगों की आवाजाही रहती है। हिमाचल घुमने आने वाले अधिकतर पर्यटक इसी फोरलेन से गुजरते हैं। कई बार पर्यटकों को ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भी देखा जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow