धौलाधार की वादियों में खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों के साथ आईएचबीटी पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन तैयार

धौलाधार की वादियों में खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों के साथ आईएचबीटी पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन तैयार है। देश-विदेश में पहचान बना चुका पालमपुर स्थित सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान का ट्यूलिप गार्डन 10 फरवरी से दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा

Feb 10, 2026 - 13:25
Feb 10, 2026 - 13:40
 0  16
धौलाधार की वादियों में खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों के साथ आईएचबीटी पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन तैयार
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - पालमपुर   10-02-2026

धौलाधार की वादियों में खूबसूरत रंग-बिरंगे फूलों के साथ आईएचबीटी पालमपुर का ट्यूलिप गार्डन तैयार है। देश-विदेश में पहचान बना चुका पालमपुर स्थित सीएसआईआर-आईएचबीटी संस्थान का ट्यूलिप गार्डन 10 फरवरी से दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस बार गार्डन में ट्यूलिप की छह किस्मों के 50 हजार बल्ब रोपे गए हैं। 

कश्मीर के बाद देश का दूसरा और प्रदेश का पहला ट्यूलिप गार्डन कुछ वर्ष पूर्व पालमपुर में हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान में स्थापित किया गया था। इसमें ट्यूलिप्स की विभिन्न प्रजातियों को लगाया जाता है। 

यह गार्डन हिमाचल प्रदेश की प्राकृतिक सौंदर्य को बढ़ावा एवं पर्यटन को अग्रसर करने में मदद कर रहा है। पालमपुर स्थित आईएचबीटी संस्थान केंद्र सरकार और सीएसआईआर द्वारा 2021 में षुरु किए गए फ्लोरीकल्चर मिशन के तहत फूलोत्पादन को प्रोत्साहित कर रहा है।

इससे अधिक से अधिक किसानों को जोड़ उनकी आय दोगुना करने की योजना पर काम किया जा रहा है। हिमाचल की जलवायु फूलोत्पादन के लिए बहुत उपयुक्त है, जब मैदानों में फूल नहीं उगते, हिमाचल में उस समय भी फूल तैयार होते हैं। 

सीएसआईआर फ्लोरीक्लचर मिशन का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना है। आईएचबीटी संस्थान ने ट्यूलिप बल्ब प्रोडक्शन पर काम किया है, उसके बेहतरीन परिणाम आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow