103.7 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 

 नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस नूरपुर के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने डमटाल में 103.07 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान यादवेंद्र सिंह निवासी भैणी गुमानपुरा अमृतसर पंजाब और मलकियत सिंह निवासी तीर्थ रोड ढींगरा कालोनी अमृतसर पंजाब के तौर पर हुई है।

Jun 2, 2025 - 15:21
 0  61
103.7 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के दो नशा तस्कर गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा  02-06-2025

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत जिला पुलिस नूरपुर के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने डमटाल में 103.07 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान यादवेंद्र सिंह निवासी भैणी गुमानपुरा अमृतसर पंजाब और मलकियत सिंह निवासी तीर्थ रोड ढींगरा कालोनी अमृतसर पंजाब के तौर पर हुई है। 
पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर ने रविवार को एक्साइज बैरियर भदरोया के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने एक गाड़ी नंबर HR 30 L - 0120 को चेकिंग के लिए रोका , जिसमें दो लोग सवार थे। 
चेकिंग के दौरान गाड़ी से 103.7 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow