सिक्किम में सिरमौर के लॉस नायक मनीष ठाकुर शहीद , छतैन क्षेत्र में ब्रिगेड मुख्यालय के समीप भूस्खलन की चपेट में आया जवान 

नाहन उपमंडल की कोलर पंचायत के बड़ाबन गांव के रहने वाले लॉस नायक मनीष ठाकुर 1 जून को देर शाम सिक्किम के छतैन में भूस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए। मनीष ठाकुर की शहादत से क्षेत्र में शोक की लहर है। मीडिया से बात करते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड जिला सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि जिला सिरमौर के कोलर के समीप बड़ाबन गांव के मनीष ठाकुर देर शाम सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हुए

Jun 2, 2025 - 15:07
Jun 2, 2025 - 15:40
 0  99
सिक्किम में सिरमौर के लॉस नायक मनीष ठाकुर शहीद , छतैन क्षेत्र में ब्रिगेड मुख्यालय के समीप भूस्खलन की चपेट में आया जवान 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  02-06-2025
नाहन उपमंडल की कोलर पंचायत के बड़ाबन गांव के रहने वाले लॉस नायक मनीष ठाकुर 1 जून को देर शाम सिक्किम के छतैन में भूस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए। मनीष ठाकुर की शहादत से क्षेत्र में शोक की लहर है। मीडिया से बात करते हुए सैनिक कल्याण बोर्ड जिला सिरमौर के उपनिदेशक मेजर दीपक धवन ने बताया कि जिला सिरमौर के कोलर के समीप बड़ाबन गांव के मनीष ठाकुर देर शाम सिक्किम में वीरगति को प्राप्त हुए हैं। 
उन्होंने बताया कि मनीष का पार्थिव शरीर आज देर शाम या कल सुबह तक उनके पैतृक गांव सैन्य सम्मान के साथ पहुंच जाएगा और सैन्य सम्मान के साथ ही उनके पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनीष की शहादत छतैन गांव के समीप भूस्खलन के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इसके साथ-साथ यह भी सूचना प्राप्त हुई है कि मनीष के साथ-साथ अन्य जवानों के शहीद होने की भी संभावना है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा मनीष की यूनिट से लगातार संपर्क किया जा रहा है और इसकी सूचना जिलाधीश महोदय को भी दे दी गई है। 
उन्होंने बताया कि जिलाधीश द्वारा शहीद के परिवारजनों को सांत्वना देते हुए शहीद मनीष ठाकुर की आत्मा की शांति के लिए भी प्रार्थना की है। उन्होंने बताया कि जिलाधीश ने पुलिस और अन्य विभागों को आर्थिक शरीर के गार्ड ऑफ़ ऑनर और अन्य तैयारियां को लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। मनीष ठाकुर अपने पीछे पत्नी तनु देवी, माता किरण बाला और पिता जोगिंदर सिंह को छोड़ गए हैं। परिजनों का कहना है कि बेटे की शहादत पर उन्हें गर्व है, हालांकि दुख की यह घड़ी उनके लिए बेहद भारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow